Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेन्द्र सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए है अभूतपूर्व कार्य...

केन्द्र सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए है अभूतपूर्व कार्य : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। सर्किट हाउस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 वर्षो में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मोदी सरकार ने देश की दशा व दिशा बदलने का कार्य किया। भारत दुनिया में अलग पहचान बना रहा है। यूपी प्रदेश पहले बीमारु कहलाता था। परन्तु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आज कई सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नम्बर एक पर है।
उन्होने कहा कि यूपी की सरकार ने अयोध्या के विकास हेतु हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। सरकार ने अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया। जिला व मण्डल का नाम अयोध्या किया गया। आज जनता अहसास कर रही है कि देश व प्रदेश सही दिशा में जा रहा है। अयोध्या पयर्टन नगरी के रुप में विकसित हो रही है। पयर्टन से बड़ा कोई उद्योग नहीं है। आने वाले समय में अयोध्या में सबको काम मिलेगा तथा सबका विकास होगा। कई उद्यमी अयोध्या आना चाह रहे है। नाका से चौक रोड़ तथा मकबरा चौराहे का सौन्दयीकरण होगा। पाकिंग सुविधा विकसित की जायेगी। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं कैसे मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सहमीडिया प्रभारी अंशुमान मित्रा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments