Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मिल्कीपुर में 4 समितियों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

मिल्कीपुर में 4 समितियों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

0
151
ayodhya samachar

मिल्कीपुर, अयोध्या। साधन सहकारी समितियों के संचालक मंडल चुनाव के अंतर्गत हुए नामांकन कार्यक्रम के सहित मंगलवार को मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र स्थित 5 साधन सहकारी समितियों मिल्कीपुर, अलीपुर खजुरी, कुचेरा, बारुन और शुकुलपुर में डेली गेट पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चार साधन सहकारी समितियों मिल्कीपुर, अलीपुर खजुरी, कुचेरा व बारुन में संचालक सदस्य हेतु निर्धारित 9 – 9 पदों के सापेक्ष मात्र 1 – 1 दावेदार द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के चलते साधन सहकारी समितियों के संचालक मंडल सदस्यों (डायरेक्टर) का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। वहीं दूसरी ओर साधन सहकारी समिति शुकुलपुर में भी 9 पदों के सापेक्ष 6 पदों पर मात्र 1-1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने के चलते इन 6 पदों पर भी पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है। जबकि अगरबा, कुरावन और कहुआ निर्वाचन क्षेत्रों से कई दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कर दिए जाने के चलते इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने के आसार दिख रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here