Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांव में पहुंची अज्ञात महिलाओं ने, महिला को बेहोश कर आभूषण लेकर...

गांव में पहुंची अज्ञात महिलाओं ने, महिला को बेहोश कर आभूषण लेकर हुई फरार


जलालपुर अंबेडकर नगर। चार पहिया वाहन से ठग महिलाओ ने नवजात बच्चे व मां को बधाई देते देते बच्चे की नजर दूर करने के बहाने अकेले घर के अन्दर ले गयी जहां बेहोशी की दवा सूंघा कर मां के  मूर्छित होते ही गले से सोने की चैन और कान से जेवर निकाल कर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने जानकारी लेकर थाना पर तहरीर देने की बात कह वापस चली गई। सूचना पर पड़ोसियों ने बाइक से इधर उधर महिलाओ को तलाश किया परन्तु कही पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दिया।घटना बीते शनिवार दोपहर को मालीपुर थाना के रूधौली माफी गांव की है। गाँव निवासी दिनेश गुप्ता के घर यह वारदात घटित हुई।ठग महिलाओ का वीडियो परिवार ने बनाया है।दिनेश की पुत्री को पुत्र पैदा हुआ था।शनिवार दोपहर एक बजे के करीब चार अज्ञात महिलाएं उनके घर पहुंची और पुत्र पैदा होने की सूचना पर नाच गान करने लगी।जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी आ गये।गाना गा रही महिलाओ ने पुत्र को गोदी में उठा कर घूम घूम गाना गाकर आर्शीवाद देना शुरू कर दिया। ठग महिलाओ ने नवजात के ऊपर दुवा भभूत करने की बात करते हुए लोगों से दूर रखने की बात कह उसकी मां को लेकर अन्दक कमरे में चली गई। परिजनों को 15 मिनट तक नहीं आने की बात कही ।15 मिनट बाद ठग महिलाएं निकली परिजनों से बधाई लेकर कुछ दूर खड़ी चार पहिया वाहन से फरार हो गई।इस बीच बेटी मूर्छित हालत मे कमरे से निकली और सोने की चैन और कान का आभूषण ले जाने की बात बताई। जिसे सुन परिवार के होश उड़ गए।परिजनों ने तहरीर के साथ लुटेरी महिलाओ का फोटो भी पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments