Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री से पहले आ सकते है केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

प्रधानमंत्री से पहले आ सकते है केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

अयोध्या। प्रधानमंत्री के 30 दिसम्बर के प्रस्तावित कार्यक्रम के पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव अयोध्या आ सकते है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्री आगामी 26 दिसम्बर को अयोध्या आ सकते है। अयोध्या जंक्शन में बने फर्स्ट फेज के रेलवे स्टेशन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सकते है। रेल मंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे है। रेल मंत्री 26 से 30 दिसम्बर तक अयोध्या कैंट स्थित रेलवे गेस्ट हाउस में रुकने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अयोध्या में प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालओं व पर्यटकों की आने वाली संभावित भीड़ व अयोध्या पर्यटन की संभावना को देखते हुए 20 दिसम्बर को रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा ने अयोध्या जंक्शन, रामघाट हाल्ट व कटरा स्टेशन का निरीक्षण किया था। रेलवे के कई बड़े अधिकारी अयोध्या निरीक्षक कर चुके है। कई अधिकारी लगातार यही रुक कर कार्य कि प्रगति पर अपनी निगाहें बनाये हुए है। ऐसे में स्वयं रेल मंत्री अयोध्या में चल रही योजनाओ का निरिक्षण करने आ रहे है।
मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे गेस्ट हाउस को सुसज्जित किया जा रहा है। अयोध्या में रेलवे की कई परियोजना चल रही है। किन्तु मुख्य केंद्र अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन साथ ही चार स्टेशन पर बन रही टेंट सिटी, होल्डिंग एरिया, सड़क, अयोध्या कैंट स्टेशन के सौन्दर्यीकरण का कार्य, डबल ट्रैक का कार्य होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments