Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया रामलला व हनुमान गढ़ी में दर्शन

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया रामलला व हनुमान गढ़ी में दर्शन


अयोध्या। केंद्रीय मंत्री व अमेठी प्रत्याशी स्मृति ईरानी रामनगरी अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद मणिराम दास छावनी पहुंची। जहां पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका हाल-चाल तथा आशीर्वाद लिया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया कि धर्म और धैर्य निष्ठा और नियम पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि अयोध्या पर आने का सौभाग्य मिला है। प्रभु के चरणों में संतों के सानिध्य में विजय पताका लहराते देखना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं। आज संतों का आशीर्वाद संतों का स्नेह लेकर न मनोबल सिर्फ बड़ा है बल्कि पुनः पुण्य पथ चलने के लिए आज प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि रामलला के चरणों में राष्ट्र के प्रगति प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना कर हनुमान जी के दरबार में हाजिरी लगाया है।

राम लला की करुणा आज हर मां को छू रही है। राम भक्तों के सबसे बड़ा है सौभाग्य आज हम प्रभु को इस भव्य मंदिर में आराध्या के रूप में देख पा रहे है। मणिरामदास छावनी से अमेठी के लिए स्मृति ईरानी रवाना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments