अयोध्या। लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पर जाकर उनसे सम्पर्क व संवाद करेंगे। इसके लिए पार्टी विशेष अभियान चलाएगी। 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले अभियान में 1,2 व तीन मार्च को विशेष अभियान रहेगा।
लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर सिविल लाइन स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यशाला का अयोजन किया गया। कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री तथा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सम्बोधित किया।



