Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में...

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने अयोध्या गए थे कार्यकर्ता

अंबेडकर नगर। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्री राम अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट अयोध्या में लाखों लोगों की जन सभा और रोड शो में हिस्सा लेने जनपद से हजारों की संख्या में लोग छोटी बड़ी वाहनों से सुबह सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में हजारों लोग अयोध्या रवाना हुए। प्रधानमंत्री की सभा और रैली में जनपद के लोगों की भारी भीड़ ले जाने के लिए जनप्रतिनिधि,भाजपा नेताओं ने कई दिनों से लगातार सम्पर्क और बैठकें कर प्रयत्न कर रहे थे। विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सुभाष राय,जय राम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,अनिल वर्मा मौसम,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह वीरू ने लगातार सम्पर्क कर लोगों को लेकर रवाना हुए। लाव लश्कर के साथ अयोध्या रवाना होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,भाजपा नेता सिया राम वर्मा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,रणंजय सिंह,गौरव श्रीवास्तव, गौतम उपाध्याय,आनंद श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय,अमित गिरि,विकास तिवारी,प्रत्युष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments