Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा बनी देश की तीसरी सबसे बडी़...

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा बनी देश की तीसरी सबसे बडी़ पार्टी – संजय विद्यार्थी


अयोध्या। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अयोध्या के अचारी सगरा पर सविता समाज की बैठक में कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बडी़ पार्टी बनी है। वह आम जनता गरीब मजदूर नौजवानों के हक और अधिकार को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। संविधान बचाने के लिए नफरत और झूठ के दम पर राजनीति करने वाली पार्टी को जनता नें नकार दिया। हम सभी आगामी उपचुनाव में साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर नफरत की राजनीति को नकारते हुए अखिलेश यादव को मजबूती देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता नीरज शर्मा व अतुल शर्मा नें किया। मौके पर  पंकज शर्मा, रवि शर्मा, अभिनंदन शर्मा, चन्दन गोंड, विनोद शर्मा, शुभम शर्मा, अकाश शर्मा ,अरुण शर्मा, राज शर्मा ,दीपक शर्मा, प्रिंस शर्मा ,राम गुलाम शर्मा ,अजय शर्मा ,लकी शर्मा, कुलदीप यादव, अनमोल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा  सहित बडी़ संख्या में सविता समाज के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments