Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 581 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 581 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ


अंबेडकरनगर। राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर परिसर बुधवार को सामूहिक उत्सव और सामाजिक समरसता का साक्षी बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित जनपद स्तरीय भव्य विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। गरिमामयी माहौल में संपन्न इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के पात्र जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

सरकार की यह कल्याणकारी योजना निर्धन, जरूरतमंद, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की पुत्रियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन देने तथा सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष  में समाज कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद के लिए 579 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष आज आयोजित समारोह में 645 जोड़ों के विवाह प्रस्तावित थे, जिनमें से 581 पात्र जोड़ों का सफलतापूर्वक विवाह संपन्न कराया गया।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की स्वीकृत धनराशि व्यय की जाती है, जिसमें 25 हजार विवाह उपहार सामग्री, 15 हजार आयोजन व्यय तथा 60 हजार की धनराशि नवविवाहित कन्या के बैंक खाते में प्रत्यक्ष हस्तांतरित की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों को विवाह उपहार सामग्री भी वितरित की गई।

समारोह में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय, अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजेश कुमार, नगर पालिका अकबरपुर के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय तथा सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments