Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री आवास योजना अर्न्तगत मंडल में आठ साल में 30 हजार से...

मुख्यमंत्री आवास योजना अर्न्तगत मंडल में आठ साल में 30 हजार से अधिक लोगों के आशियाना का सपना पूरा


◆ अयोध्या में लगभग तीन हजार लोगों को मिला आवास


अयोध्या। सरकार ने अपने कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना, जिसके तहत पिछले आठ वर्षों में अयोध्या मंडल के 30 हजार से अधिक लोगों को अपना आशियाना मिला है। अयोध्या मंडल में इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभ सुल्तानपुर जिले को मिला है। सुल्तानपुर में 10,426 लोगों को आवास प्रदान किए गए, जो मंडल के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। मंडल के अन्य जिलों अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर और अमेठी में भी हजारों लोगों को इस योजना का लाभ मिला। अयोध्या जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 98 प्रतिशत लोगों को आवास दिया गया है। यहां 3088 लोगों को आवास मिला है। अम्बेडकर नगर में 3968, बाराबंकी में 4729 अमेठी में 7806 लोगों को आवास मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments