Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरड्रग एसोसिएशन के तत्वाधान में युवाओं को नशा से रोकने के लिए...

ड्रग एसोसिएशन के तत्वाधान में युवाओं को नशा से रोकने के लिए किया गया जागरूक 

जलालपुर अम्बेडकरनगर। नशा मुक्ति अभियान व युवाओं में बढ़ रही नशा खोरी के विरुद्ध जलालपुर में ड्रग एसोसिएशन के तत्वाधान में नशा रोकने के लिए लोगो को जागरूक किया गया साथ ही युवाओं को नशा से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी। ड्रग इस्पेक्टर शैलेन्द्र प्रताप सिंह व ड्रग एसोसिएशन जलालपुर के अध्यक्ष हाजी मो.शोएब के नेतृत्व में शपथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें युवाओं समेत अन्य ने शपथ लिया कि हम नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे और किसी भी प्रकार के हानिकारक व अवैध पदार्थो का सेवन नहीं करेंगे। इस अवसर पर ड्रग स्पेक्टर ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है इस लिए जरूरी है कि सभी को नशे की रोकथाम के लिये आगे आकर लोगो को जागरूक करना होगा।पूर्व में कार्यक्रम के दौरान हाजी शोएब ने ड्रग स्पेक्टर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर दवा व्यवसाय से जुड़े आशा राम प्रजापति, मो. गनी,जाहिद हुसैन,प्रेम कुमार,मो.अम्मार,सुरेंद्र चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments