Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआखिरकार पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

आखिरकार पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। चाकू के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । बताते चलें कि जैतपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मैं बीते 11 नवंबर को अपने घर में अकेली थी तभी गांव का एक युवक अविनाश उर्फ विक्कू  ने मेरे घर में घुसकर चाकू की बल पर जान से मारने आदि की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घटना से आहत पीडिता ने जैतपुर थाने पहुंचकर तहरीर दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी तत्पश्चाप न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की थी, तत्पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । इस खबर को प्रमुखता से अयोध्या समाचार द्वारा प्रकाशित किया गया जिसके प्रकाशित होते ही पुलिस ने आनन फानन में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments