Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने...

अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा


◆ हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत


कुमारगंज, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुमारगंज के कृषि विश्वविद्यालय गेट पर मंगलवार की देर रात को बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  कुमारगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कृषि विश्वविद्यालय गेट पर मंगलवार की देर रात को बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर रौंदते हुए भाग गया । दोनों युवक हलियापुर स्थित प्रताप ढाबा से खाना खा कर कुमारगंज लौट रहे थे ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल बाइक सवारों को पिठला स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉ विकास यादव ने घायल शुभम पाठक निवासी कुमारगंज व सुनील मौर्या निवासी बवां को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments