Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। स्कूटी से विद्यालय जा रही दो अध्यापिकाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गम्भीर हालत को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर एक महिला शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

  कोतवाली क्षेत्र के नगर के नकटी गढ़ैया निवासी सरोज सोनकर, जलालपुर कस्बे की ही निवासी वाजिदा तबस्सुम हंसवर थाना क्षेत्र के आरिफपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है जो  विद्यालय के लिए स्कूटी से  जा रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर के पास पहुंची थी इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर में दोनों शिकाकाएं गिर गई जिसमें वजीदा तबस्सुम के सर में गंभीर रूप से चोट लग गईं। जबकि दूसरी शिक्षिका भी घायल हो गई। शिक्षिका की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जलालपुर निजी अस्पताल ले गये। जहां से परिजनों ने जिला अस्पताल से अकबरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमे सरोज सोनकर की हालत सामान्य है वही वाजिदा तबस्सुम की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments