Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल


बीकापुर अयोध्या। ट्रक और कार में हुई टक्कर के चलते हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो मासूम बच्चों सहित चार लोग अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार की रात करीब 2 बजे कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ बताया जाता है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के तथा आपस में रिश्तेदार हैं। सभी लोग कार से किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे।

वहां से रविवार की रात में गोंडा वापस जा रहे थे। रात करीब 2 बजे जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास पहुंचे ट्रक की चपेट में कार आ गई। कोतवाली पुलिस द्वारा करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने अरविंद गुप्ता उर्फ राजेंद्र गुप्ता 45 निवासी गोंडा बस स्टैंड एवं राकेश गुप्ता 42 बस निवासी रोजारपुर जनपद बलरामपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल नानपारा बहराइच निवासी आशीष गुप्ता 32 वर्ष, गोंडा बस स्टैंड निवासी रंजना गुप्ता 35 वर्ष, सुरभा 5 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता, श्रुति 6 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना करने वाली ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments