Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सपा एमएलसी से मारपीट के मामले में दो पुलिस की हिरासत...

पूर्व सपा एमएलसी से मारपीट के मामले में दो पुलिस की हिरासत में

अयोध्या। पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमले की घटना में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ के बाद कारवाई की जायेगी। दो लोगो के बीच हो रहा विवाद सुलझाने लीलावती कुशवाहा गई थी। जहां एक पक्ष के द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी। मारपीट में लीलावती कुशवाहा व उनकी दोनो बेटियां घायल हो गयी। लीलावती कुशवाहा व उनकी एक बेटी को इलाज हेतु लखनऊ भेजा गया है।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मामला कैंट के लाला का पुरवा का है। राम औतार व राजेश के बीच पुस्तैनी मकान को लेकर विवाद था। दोनो चाचा भतीजे है। लीलावती कुशवाहा राजेश का समर्थन करते हुए मौके पर पहुंची। मकान पर कब्जेदारी को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हुआ। रामऔतार व उनके घर की महिलाओं के द्वारा लीलावती कुशवाहा के साथ मारपीट की गई। मौके से दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ करके विधिक कारवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments