Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में दो भाइयों में चटकी लाठियां,एक दर्जन घायल

जमीनी विवाद में दो भाइयों में चटकी लाठियां,एक दर्जन घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष मे एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  पंचायत सिपाह गांव का है। गांव निवासी राम केवल पुत्र सूर्यबली अपने बैनामे की जमीन में दीवाल उठवाना चाहा जैसे मिस्त्री लेवर नींव खोदने के लिए आये तो दूसरा पक्षनीव खोदने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बिबाद बढ गया और लाठी,डन्डे, ईंट, पत्थर से मार पीट शुरु हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इससे पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने प्रथम पक्ष के राम केवल,राम सागर,राम मिलन पुत्रगण सूर्यबली मनभी पत्नी रामनगर,सरिता,कबिता पुत्रीगण राम सागर पवन कुमार पुत्र राम केवल राजधरी पत्नी राम केवल पूनम पुत्री राम केवल तथा दूसरे पक्ष के रामनगर पुत्र सूर्यबली हरिओम,श्याम सुन्दर,सतेन्द्र पुत्रगण रामनगर,कुशुम पत्नी रामनगर,विजय लक्ष्मी पुत्री रामनगर का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments