Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमालीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मां-बेटी सहित तीन गंभीर घायल

मालीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मां-बेटी सहित तीन गंभीर घायल

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ऊसरपुर गांव निवासी अंकित यादव अपनी मां शोभावती और बहन प्रीति यादव के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान मालीपुर की ओर से आ रहे तारा खुर्द गांव निवासी अंश वर्मा की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अंकित यादव की मां शोभावती और बहन प्रीति को गंभीर चोटें आईं, जबकि अंकित यादव को मामूली चोटें लगीं। दूसरी बाइक पर सवार अंश वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। शोभावती और प्रीति यादव को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अंश वर्मा को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही अंश वर्मा के परिजन भी वहां पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments