Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापच्चीस प्रत्याशियों ने दाखिल किया कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए...

पच्चीस प्रत्याशियों ने दाखिल किया कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

मिल्कीपुर, अयोध्या। नगर पंचायत चुनाव के अंतर्गत चल रहे नामांकन कार्यक्रम के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि इसके सातवें दिन तक अध्यक्ष पद के 20 दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा चुका है।



सोमवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा प्रत्याशी चंद्रबली सिंह, बसपा प्रत्याशी सीता सिंह पत्नी भगवती सिंह, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव, भाजपा के बागी प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय अग्गू व एवं निर्दल प्रत्याशी अयूब द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कुल मिलाकर कुमारगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु 25 दावेदारों द्वारा अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर पंचायत के 13 वार्डों के सापेक्ष 92 दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments