Friday, September 27, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएप के माध्यम से आनलाइन गैम्बलिंग करने वाले बीस गिरफ्तार

एप के माध्यम से आनलाइन गैम्बलिंग करने वाले बीस गिरफ्तार


◆ साइबर थाना की टीम ने गाजियबाद से किया सभी की गिरफ्तारी


◆ देश भर में इन आरोपियों के द्वारा की जा रही थी ठगी की घटनाएं


अयोध्या। पुलिस ने एप के माध्यम से आनलाइन गैम्बलिंग करने के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो एप के माध्यम से यह ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी यूपी, नेपाल व बिहार के रहने वाले है। कुछ दिन पहले मिली शिकायत के आधार पर साइबर थाने की पुलिस इनकी जांच कर रही थी। जिसमें सभी को गाजिबाद स्थित दो काल सेंटर से सभी की गिरफ्तारी की गई है।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि साइबर थाना में कुछ दिन पहले मिली शिकायत की पुलिस जांच करा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साईबर फ्राड के आरोपियों को ट्रैक करते हुए 20 लोगो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये आरोपी आनलाइन गैम्बलिंग व बेटिंग कराते थे। इसके लिए वह दो एप इस्तेमाल करते थे। जिसमें बैट डेली व यूलो0247 शामिल है। इनकी द्वारा की गई गतिविधियां कानून के द्वारा स्वीकृत नहीं है। दबिश देकर बीस लोगो को पकड़ा गया है। जांच में कुछ अन्य लोगो के नाम सामने आए है। उनकी भूमिका को लेकर विवेचना की जा रही है।एप से जुड़ी हुई फारवर्ड, बैकवर्ड लिं, फाइनेशिल ट्रांजेक्शन, बैक एकाउन्ट की जानकारियां एकत्रित करके जांच की जा रही है। जो लोग गिरफ्तार किए गये है। उनके मोबाइल व अन्य चीजों की एफएसएल से जांच कराकर विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे। विवेचना के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments