Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनेशनल हाईवे पर ट्रक व डम्फर टक्कर, खलासी गम्भीर रूप से घायल

नेशनल हाईवे पर ट्रक व डम्फर टक्कर, खलासी गम्भीर रूप से घायल

अम्बेडकर नगर। नेशनल हाईवे 233 वाराणसी–लुम्बनी पर टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के निकट मंगलवार की तड़के लगभग चार बजे एक ट्रक व डम्फर के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें ट्रक का खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। डम्फर बी आर 28 जी ऐ 4920 व ट्रक यू पी 64 बी टी 3250 की टक्कर हो गयी, जिसमें दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक का खलासी शहादत अली पुत्र जान मो0 निवासी ग्राम धुसरा थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को किनारे कराया । समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नही दी गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments