Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरव्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी गई...

व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर किया गया स्मरण


बसखारी, अंबेडकर नगर। समाजसेवा और व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले दिवंगत व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की छठवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापारी नेताओं और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई स्वर्गीय जायसवाल के छोटे भाई जयप्रकाश जायसवाल एवं पुत्र अमित रंजन जायसवाल ने की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उपज जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रतीक उपाध्याय, पत्रकार प्रशांत सिंह, प्रेम सागर प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमन भारती, प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव व बी के उपाध्याय सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सभी ने स्व. रामचंद्र जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को भी वक्ताओं ने स्मरण किया।

वहीं, लखनऊ विधायक डॉ. नीरज बोरा, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रहरि, नवनीत मद्धेशिया, अजितेश जायसवाल, विमल पांडेय व अंबिका जायसवाल समेत कई लोगों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि समाजसेवी और निडर व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की 19 जुलाई 2019 को दिनदहाड़े उनके ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। स्व. जायसवाल के प्रति जनसामान्य की श्रद्धा और सम्मान आज भी जस का तस बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments