Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुण्य तिथि पर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को आर्पित की गई...

पुण्य तिथि पर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को आर्पित की गई श्रद्धांजलि


अयोध्या। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेद सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21 वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा  पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी। पंडित नेहरू सच्चे समाजवादी और लोकतंत्र के प्रणेता थे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे।वह एक ऐसे लोकतांत्रिक शख्स थे जिन्होंने हमारे गणतंत्र की नींव रखी।

एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला व सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष शीतला पाठक तथा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने कहा स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू दुनिया भर में सम्मानित  राजनेता थे । पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा तथा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा पंडित नेहरू भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया.।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से फ्लावर नकवी , राम बहादुर सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पांडे ,अशोक कुमार राय ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, चंचल सोनकर, राहुल मौर्य, मो आरिफ, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments