Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध यात्री वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, बस और मैजिक...

अवैध यात्री वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, बस और मैजिक निरुद्ध

अंबेडकरनगर। जनपद में अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान जारी है। उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) लखनऊ एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अयोध्या के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही की गई।  सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन की टीम ने टांडा और अकबरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर पांच बसों, सात ऑटो/ई-रिक्शा और छः अन्य वाहनों का चालान किया। नियमों की अनदेखी करने पर एक बस और एक मैजिक वाहन को निरुद्ध किया गया।  इसी क्रम में यात्री/मालकर अधिकारी सुल्तानपुर शैलेन्द्र तिवारी ने जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सात बसों का चालान किया गया और दो बसों को विभिन्न अभियोगों में निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगामी 27 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अवैध यात्री वाहनों और बिना परमिट चलने वाले परिवहन साधनों पर अब किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और सड़क पर सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments