Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का समाप्त हुआ प्रशिक्षण

पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का समाप्त हुआ प्रशिक्षण


अंबेडकर नगर। बीते 19 अप्रैल से चल रहे मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण मगंलवार को पूरा  हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए हो रहे पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदान अधिकारी/ पीठासीन अधिकारी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण ले। एक पाली में हुए प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को ईवीएम सील करने, वीवी पैट से पर्ची निकालने, सभी परपत्रो को ठीक से भरने, मॉक पोल करवाने, हर 2 घंटे पर रिपोर्टिंग करने, वीवी पैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट को आपस में जोड़ने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि यदि उनके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो वह निःसंकोच होकर मास्टर ट्रेनों से पूछे। प्रशिक्षण के चौथे  दिन एक मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए। अवगत कराना है कि कार्मिकों को दो पाली में प्रशिक्षण दिया जा रहा था यह प्रशिक्षण मंगलवार को केवल प्रथम पाली में प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ।पूर्व में अनुपस्थित/ रिप्लेस वाले कार्मिकों को प्रथम पाली में प्रशिक्षित किया गया। जनपद में पहली बार प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आधा घंटे की बहुविकल्पीय प्रश्न दिया गया रहा है जिसमें प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया का प्रश्न है जिसमें चार विकल्प है एक उत्तर देना है सभी कार्मिक इसे कर रहे हैं जिससे लिया गया प्रशिक्षण का आकलन साथ-साथ किया जा रहा है। जिसको सभी कार्मिक अच्छा मान रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं कि इससे हम सभी का रिवीजन हो रहा है और हम लोग अपने को आकलन भी कर ले रहे हैं कि जितना हमने सीखा है उसका आंकलन विकल्पीय प्रश्न से किया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता,परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, डीसी मनरेगा, डीसीएनआरएलएम तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments