Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअध्यापकों को मिलेट्स के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

अध्यापकों को मिलेट्स के बारे में दिया गया प्रशिक्षण


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल करीकुलम के माध्यम से अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अलग-अलग मिलेट्स के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न एक सामान्य लेवल है,जिसका उपयोग छोटे बीज वाली घासो को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। जिन्हें अक्सर पोशक अनाज या ड्राइलैंड अनाज के रूप में जाना जाता है। श्री अन्न आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पोशक का पावर हाउस है। श्री अन्न प्रोटीन का आवश्यक अमीनो एसिड प्रोफाइल,मक्का ,चावल और गेहूं जैसे विभिन्न अनाजों की तुलना में बेहतर है श्री अन्न सूखी प्रतिरोधी फसले हैं जो अन्न पारंपरिक फसलों की तुलना में आधे समय में पक सकती हैं वे कम इनपुट लागत की भी मांग करते हैं। और उनमें अन्न उपज क्षमता होती है। श्री अन्न की रेसिपी बाजरा, ज्वार, रागी, सावा और कोदो के लिए कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तैयार की गई। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मिलेट्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इस अनाज के फायदे बारे में विद्यालय  के छात्र /छात्राओं को बताया जाए।जिससे ज्यादा से ज्यादा है इसका प्रचार हो और सभी लोग मोटे अनाज का प्रयोग करें स्वस्थ रहें बीमारी से दूर रहें। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि मोटे अनाज को एमडीएम में शामिल किया जाए तथा लोगों से अपील किया गया कि सभी लोग अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी और अध्यापक द्वारा मोटे अनाज के बारे में अपने अनुभव शेयर किए गए। प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी ,जिला सूचना अधिकारी ,कृषि वैज्ञानिक तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments