Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेलर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,ई रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

ट्रेलर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,ई रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

भीटी अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा बांदा हाइवे पर आनन्द नगर के पास ट्रेलर और ई रिक्शा के भिड़ंत से ई रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

 प्राप्त विवरण में कल्पनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम सभा बरामदपुर जरियारी के मजरे कोटवा थाना महारुआ बुधवार को लगभग दो बजे अपने घर से ई-रिक्शा लेकर के अकबरपुर जा रहा था कि अचानक सुल्तानपुर की तरफ से आ रही टे्लर अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा से टकरा गया,जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर तत्काल थाना अध्यक्ष को सूचना दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने पहुंचकर  ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि राम प्रसाद यादव व अन्य ग्रामीण द्वारा शव को पंचनामा कराकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना अध्यक्ष ने बताया कि टे्लर चालक गाड़ी छोड़ कर के फरार हो गया है खबर लिखे जाने तक परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments