Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअप्रैल माह में दर्शन नगर ओवरब्रिज पर हो जाएगा आवागमन चालू

अप्रैल माह में दर्शन नगर ओवरब्रिज पर हो जाएगा आवागमन चालू


◆ 104 करोड़ की लागत से किया जा रहा है तैयार


अयोध्या। दर्शन नगर रेलवे ओवरब्रिज का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। अप्रैल माह में इस पर आवागमन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।  दर्शननगर रेलवे ओवर ब्रिज की लागत 104.46 करोड़ रुपये है और यह अयोध्या के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

सूर्य कुण्ड फ्लाईओवर की फोटो

यह आरओबी 15 अप्रैल तक आम जनता के लिए खोल दिया जाने की उम्मीद है। जिसके बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस ओवर ब्रिज के शुरू होने से अयोध्या से अम्बेडकरनगर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा और वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि दर्शननगर आरओबी 31 मार्च तक ही तैयार हो जाएगा। लेकिन वाहनों का संचालन 15 अप्रैल से ही शुरू किया जाएगा।


तीन नवम्बर 2021 में शुरू हुआ था निर्माण


दर्शननगर सम्पार संख्या 107-ए / 2टी फोर लेन के आगामी 14 अप्रैल तक तैयार हो जाने की पूरी संभावना है। इसका निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया गया है। करीब 104.46 लाख के इस फोर लेन सम्पार का निर्माण 3 नवम्बर 2021 को शुरु हुआ था। इसके फोर लेन के बन जाने से आवागमन में लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


चार आरओबी हो चुके हैं तैयार


अयोध्या को चार आरओबी मिल चुके हैं। जिनमें फतेहगंज 118, सूर्य कुण्ड 105, टेढ़ी बाजार, बड़ी बुआ (उदया चौराहा) 112 शामिल हैं। इन पर वाहन दौड़ रहे हैं। आसिफबाग 108 (ए), मोदहा 121 बी, हल्कारा पुरवा (108 ए.सी) पर काम चल रहा है। इसे भी समय पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments