Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादर्शन नगर रेलवे ओवरब्रिज पर शुरू हुआ आवागमन

दर्शन नगर रेलवे ओवरब्रिज पर शुरू हुआ आवागमन

◆ ओवरब्रिज निर्माण की वजह से रोजाना आवगमन करने वालों को होती थी बड़ी दिक्कतें


◆ 614 मीटर लम्बा है दर्शननगर ओवरब्रिज, फोरलेन ओवरब्रिज का संचालन देगा लोगो को राहत


अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकर नगर पर स्थित दर्शन नगर में बने रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन शुरु हो गया है। हालांकि अभी इसकी लोकापर्ण नही हुआ है। महानगर क्षेत्र के फतेहगंज आरओबी के बाद दर्शननगर दूसरा ओवरब्रिज है, जिस पर लोकार्पण के बिना ही आवागमन प्रारम्भ हो गया। दर्शन नगर ओवरब्रिज की 614 मीटर लंबा है। यह फोर लेने आरओबी है जिसकी चौड़ाई 15 मीटर है। ओवर ब्रिज के चालू हो जाने से अयोध्या से अम्बेडकर नगर जाने वाले लोगों का आसानी रहेगी।
इससे दर्शननगर रेलवे क्रासिंग पर आये दिन होने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। ओवरब्रिज का निर्माण न होने की वजह से सबसे बड़ी दिक्कत अम्बेडकरनगर जाने में होती थी। गोसाईगंज, मया व पूरा से रोजाना जनपद मुख्यालय आने वाले वैकल्पिक रास्तो का प्रयोग करते थे। जिसमें उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ओवरब्रिज का संचालन शुरु होने के पर स्थानीय लोगो ने राहत की सांस लिया। दर्शनगर रेल क्रासिंग के बाद यह दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उपरिगामी सेतु मोदहा का है। इसके शुरू होने से इसके शहर को जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक रोहित अग्रवाल प्रबंधक के अनुसार मोदहा का ओवरब्रिज दिसंबर 2025 तक इसे पूर्ण कराने की डेडलाइन निर्माण कंपनी को दी गई है। सरकारी कार्यालय व कचहरी के समय सबसे ज्यादा दबाव इसी क्रासिंग पर होता है। ट्रेन के गुजरने के समय आधा-आधा घंटा जाम से छुटकारा पाने में लग जाता है। सेतु निगम के अनुसार यह सेतु 740 मीटर लंबा है। लागत इसकी लगभग 209 करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments