Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी, अब तक 1207 वाहनों का...

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी, अब तक 1207 वाहनों का हुआ चालान

अम्बेडकरनगर। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में एक अप्रैल से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है।यातायात विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चेकिंग के दौरान कुल 30 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, 1 जून से अब तक कुल 1207 वाहनों का चालान किया जा चुका है। साथ ही 43 वाहनों से कुल 53,500 का शमन शुल्क वसूला गया है।

अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 1 जून से अब तक कुल 125 चालकों की जांच की गई, जिनमें से 4 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इन पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। ऐसा करके न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है। जनपद में यातायात पुलिस का यह सघन अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments