Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशांति भंग की आशंका में पाबंद किए गए व्यापारियों ने जताई नाराजगी

शांति भंग की आशंका में पाबंद किए गए व्यापारियों ने जताई नाराजगी

जलालपुर, अंबेडकर नगर । आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों ने धारा 107/16 के तहत पाबंद किए जाने से नाराज कोतवाल के माध्यम से उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। आनंद जायसवाल के नेतृत्व में घसियारी टोला वार्ड के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र लिखकर हेड कांस्टेबल साबिर अली द्वारा थाने में पीस कमेटी में बुलाने के बहाने से संभ्रांत व्यक्तियों के नाम पूछ कर उनको पाबन्द किये जाने को लेकर आपत्ति जताई है।वहीं इसी प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक सुभाष राय व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच आपत्ति दर्ज कराते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इस दौरान भाजपा नेता देवेश मिश्र,आनंद मिश्र आदि ने वार्ड नंबर 25 को लेकर कोतवाल से गलत तरीके से लोगों को 107/16 में पाबन्द किये जाने की शिकायत की। मौके पर रविकांत,चंदन मेहरोत्रा, अजीत निषाद, संदीप, हरिप्रसाद, अनिल कुमार यादव, विकास निषाद, दिलीप, रोशन, आसाराम, अमित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments