Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का व्यापारियों ने किया...

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने प्रथम आगमन पर श्री शीतला माता मठिया मंदिर घसियारी टोला में पहुंचकर जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, भाजपा पिछडा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,नगर महामंत्री विकाश निषाद के साथ शीतला माता का पूजन अर्चन किया। दर्शन के उपरांत व्यापारियों और उनके समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ भारी उत्साह के साथ व्यापार मंडल के  पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  नगर भ्रमण करते हुए पलटू साहब मंदिर मोड, शहीद पार्क,यादव चौराहा होते जमालपुर चौराहा पहुंचे।वापस मठिया मंदिर पहुंचकर  संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारों के बीच जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र का स्वागत किया। उन्होंने ने भी वरिष्ठ व्यापारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। आनंद जायसवाल ने आगामी योजना की जानकारी देते हुए कि संगठन की ताकत को लेकर जागरूकता बढ़ानी है। जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे  मेहनत से निभाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी । इस दौरान व्यापारी शंभु गुप्ता गौरव उपाध्याय,हरिओम सोनी,शरद जायसवाल,आशीष सोनी,अमित गुप्ता,सतनाम सिंह, राजा जायसवाल,गोल्डी मेहरोत्रा,सप्रिय गोयल,सिद्धू निषाद,सुनील चौहान ,दीपचंद जायसवाल,विवेक सोनी समेत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments