Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन


◆  घटना के विरोध में बंद किया दुकानें, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग


◆  चौक में एकत्र होकर व्यापारियों ने लगाए आतंकवाद व पाकिस्तान के विरोध में नारे


अयोध्या। पहलगाम में आतंकी घटना का गुस्सा जिले में दिखाई दिया। बुधवार को जिले के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र चौक में व्यापारियों ने एकजुट होकर इस नृशंस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आंशिक रूप से बंद कर संवेदनाएं प्रकट कीं व आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
चौक में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। केन्द्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने का आह्वान किया। काश्मीर की घटना से लोग आक्रोशित नजर आ रहे थे। व्यापारी नेता अविआनंद ने कहा कि हमारा देश शांति प्रिय देश रहा है। युद्ध को टालता रहा है। कब तक इसको टाला जा सकता है। एक न एक दिन आना है, आमने सामने दोनों देश होंगे। जब कल आना है तो आज आ जाए ज्यादा बेहतर होगा। व्यापारी उमेश दास ने कहा कि घटना दुखदायक है। आतंकवादियों को 24 घंटे में मार दिया जाय, यह हमारी मांग है। अशोक मारवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments