Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुआवजे को लेकर व्यापरियों ने रखा तीन घंटे का मौन अनशन

मुआवजे को लेकर व्यापरियों ने रखा तीन घंटे का मौन अनशन

अयोध्या। रामपथ रोड चौड़ीकरण में मुआवजे को लेकर साहबगंज के व्यापारियों ने 3 घंटे का मौन अनशन रखा। मौन अनशन पर बैठे लोगो का कहना था कि हम विकास व सौन्दयीकरण का विरोध नहीं कर रहे है।

सरकार की योजनाएं सभी के हित के लिए काम कर रही है। यहां अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस प्रकार जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। जिसकी भूमि अधिग्रहित करेंगे उसके मुआवजे की प्रक्रिया क्या होगी।

लोगो का कहना था कि अभी तक हम लोग जिस जमीन पर रह रहे थे। उस जमीन का मालिक अपने आप को मानते थे। जिसका बैनामा दाखिल खारिज कराये। अयोध्या विकास प्राधिकरण व नगरपालिका से मानचित्र पास कराएं।

गृह जलकर कर बराबर देते आ रहे हैं। अभी तक किसी ने नहीं बताया हम इस जमीन के मालिक नहीं है जब तक फ्रीहोल्ड नहीं करा लेंगे, आज जब सरकार को जमीन की जरूरत पड़ी, सरकार हमारी भूमि को अधिग्रहण कर रही है, इसी को लेकर यह मौन प्रदर्शन 3 घंटे का किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments