Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागाजीपुर में आयोजित व्यापारी महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेश भर से व्यापारी

गाजीपुर में आयोजित व्यापारी महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेश भर से व्यापारी


अयोध्या । सिविल लाइन स्थित होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप शुक्ला ने बताया कि गाजीपुर में 22 दिसंबर रविवार को प्रादेशिक व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जायेगी। इस आयोजन में व्यापारियों की सुरक्षा, जीएसटी और अन्य व्यापारिक समस्याओं पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है, साथ ही हत्या और लूट की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है जिसके कारण कई उद्योगपति अन्य राज्यों में उद्योग लगाने पर विचार कर रहे हैं।  महाकुंभ में व्यापारियों की सुरक्षा आयोग की स्थापना मंडी शुल्क समाप्ति छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए बूस्टर पैकेज और व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उठाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के गुप्ता, जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा, अनुज सागर जायसवाल, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, डॉ महेंद्र त्रिपाठी, बृजेश यादव, अमन गुप्ता,संदीप त्रिपाठी कुलदीप तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments