Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवबंर के आखिरी सप्ताह में होगा व्यापारी सम्मेलन, 10 हजार व्यापारी जुटाने...

नवबंर के आखिरी सप्ताह में होगा व्यापारी सम्मेलन, 10 हजार व्यापारी जुटाने का लक्ष्य


संक्षेप में – व्यापार अधिकार मंच की बैठक सम्पन्न। व्यापारी अचल गुप्ता प्रकरण में सामूहिक गिरफ्तारी का निर्णय स्थगित। व्यापारी सम्मेलन करवाने की हुई सहमति। 10 हजार व्यापारियों को जुटाने का लक्ष्य।


अयोध्या। शनिवार को एसपी सिटी मधुबन सिंह से वार्ता के बाद व्यापार अधिकार मंच द्वारा व्यापारी अचल गुप्ता प्रकरण में सामूहिक गिरफ्तारी का निर्णय स्थगित कर दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन के निर्णय व वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसको लेकर व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों की बैठक आवसीय कार्यालय पर आयोजित हुए।



 

बैठक में संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान किसी के पीछे चलकर नही बल्कि अपनी एकता और ताकत के बल पर प्राप्त करना हैं। पूर्व की भांति नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में 10 हजार व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन अयोध्या में करने का प्रस्ताव रखा। जिसे पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।



सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापारी नेता विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, बैजनाथ कसौधन ने पांचो विधानसभा वार कमेटी का गठन किया गया।
बीकापुर विधानसभा के प्रमुख डॉक्टर बजरंगी, अशोक गुप्ता, अशोक अग्रहरि, प्रेमचंद पप्पू, कसौधन, रोशन जायसवाल, गोसाईगंज विधानसभा संजय कौशल, ध्रुव गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अरविंद गुप्ता, प्रमोद सोनी, जयप्रकाश गुप्ता, रुदौली अमानत अली, स्वामी श्रावण सोनी, राजेश सिंह, राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रुदौली अशोक गुप्ता कसौधन, मिल्कीपुर विधानसभा बैजनाथ कसौधन, दशरथ कौशल, लक्ष्मी कसौधन, विनय गुप्ता, अयोध्या विधानसभा विश्व प्रकाश रुपन, कमल कौशल, आकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, मोहित सिंह बाबी, अयोध्या तीर्थ क्षेत्र अचल गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता, अनूप गुप्ता, आनंद प्रसाद कसौधन, नंदलाल गुप्ता नंदू गुप्ता को घोषित किया गया।
इसी क्रम में व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अगली बैठक 16 अक्टूबर को आवासीय कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में 35 बाजारों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments