Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedजीएसटी व इनकम टैक्स अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने सांसद...

जीएसटी व इनकम टैक्स अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। जीएसटी व इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।  उद्योग व्यापार मंडल के अयोध्या जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अयोध्या सांसद लल्लू सिंह के आवास पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष कविंद्र साहनी ने बताया कि रामनगरी अयोध्या में जीएसटी व इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा अयोध्या के व्यापारियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। मनमाने ढंग से व्यापारियों से टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों की मांगे नहीं मांगी गई तो अयोध्या में व्यापारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

 ज्ञापन देने वालों में महामंत्री रमेश चौरसिया महानगर महामंत्री प्रेमनाथ राय प्रभात कुमार अग्रवाल दिग्विजय गर्ग विष्णु अंकित जैन नीरज सिंघल सुनील कुमार सिंह राजेश बंसल अरुण साहू युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मानव मल्होत्रा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments