Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedटूरिज्म स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन अवध विवि में मंगलवार से

टूरिज्म स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन अवध विवि में मंगलवार से


◆ पर्यटन विशेषज्ञों एवं उद्यमियों का होगा जमावड़ा


◆ अमेरिका से दो पर्यटन उद्यमी होंगे शामिल


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में टूरिज्म स्टडेंट कान्क्लेव का आयोजन मंगलवार तथा बुधवार को किया जाएगा। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागएवं डिटोर संस्था के संयुक्त संयोजन में आयोजित कान्क्लेव में दस पर्यटन संस्थान प्रतिभाग करेंगे। पर्यटन इंडस्ट्री से लगभग 15 उद्यमी शामिल होंगे।

कॉन्क्लेव की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित होंगे। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, इंडस्ट्री से प्रतीक हीरा, हिना सिराज, यूएन डब्लूटीवो की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नातूला बायोन, इंटेक अयोध्या की संयोजक मंजुला झुनझुनवाला के साथ अमेरिका से दो पर्यटन उद्यमी भी उद्घाटन सत्र हिस्सा लेंगे।
व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का टूरिज्म स्टूडेंट कॉन्क्लेव कराने का उद्देश्य पर्यटन उधोग एवं शिक्षा में अंतर को कम करना है। जिससे इंडस्ट्री के मांग के अनुरूप छात्रों को तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि दो दिनों में कई सत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इस बीच इनके द्वारा कई प्रतियोगिता भी कराई जायेगी। इसमें छात्रों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक डिटोर संस्था के डायरेक्टर विकास हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments