Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकचहरी व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनेंगे शौचालय, 100 सफाई कर्मियों को ‘आपदा...

कचहरी व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनेंगे शौचालय, 100 सफाई कर्मियों को ‘आपदा मित्र’ का प्रशिक्षण


अयोध्या। शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के तहत कचहरी परिसर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर निगम के 100 सफाई कर्मियों को ‘आपदा मित्र’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई ‘संभव’ के दौरान दी।

जनसुनवाई में प्राप्त 20 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि सड़क, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण से जुड़ी आठ मांगों को जांच के लिए निर्माण विभाग को सौंपा गया। अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, सड़क व नाली निर्माण और कर संबंधी समस्याएं उठाईं। जलकर व गृहकर के सामान्य सर्वे तथा अधिक कर वसूली की शिकायतें भी सामने आईं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


12 फरवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यशाला


स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत 12 फरवरी को अयोध्या में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। मंगलम गेस्ट हाउस में होने वाली कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन की टीम 110 अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी। इसमें मंडल के सभी जिलों के संबंधित अधिकारी, नगर पंचायत व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शामिल होंगे। व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम अधिकारियों को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments