अयोध्या। “एक राष्ट्र, एक चुनाव“ के प्रति जनसमर्थन बढ़ाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को समय और संसाधनों की बचत वाला राष्ट्रहित का कदम बताया।



