Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेशभक्ति के जयघोष के मध्य नगर में निकली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के जयघोष के मध्य नगर में निकली तिरंगा यात्रा


◆ हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना हर भारतीय की जिम्मेदारी – संजय राय


अयोध्या। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के घोष के साथ भाजपा कार्यालय सिविल लाइन, रिकाबगंज से चौक घंटाघर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश महामंत्री व प्रभारी संजय राय की अगुवाई में निकली यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए, मोटरसाइकिल पर सवार सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकरियों तथा कार्यकताओं ने हिस्सा लिया। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर हमें उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है कि हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं जुड़े और दूसरों को जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ना राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करेगी। हमें सामूहिक शक्ति का परिचय देना होगा। राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव सभी के भीतर समाहित होना चाहिए।

ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है जिसका उद्देश्य देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी देशवासी शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएं। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशवासी इस अभियान में देशभक्ति के भावना के साथ सम्मिलित हो रहे हैं।

यात्रा में शक्ति सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा, आलोक कुमार सिंह रोहित, अभय सिंह, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, रामकुमार सिंह राजू, अरविंद सिंह, अनुराग त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, वरुण चौधरी, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, अनीता सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, सूरज सोनकर, काशीराम रावत, बबलू मिश्रा, अमल गुप्ता, हरभजन गौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments