Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूराबाजार

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूराबाजार


अयोध्या। रविवार को पूराबाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पूराबाजार ब्लाक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए बच्चू लाल इंटर कॉलेज पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ लोग यात्रा में शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से परिवेश गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में सराबोर हो गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा, “देश की रक्षा में तैनात हर जवान को यह संदेश देना जरूरी है कि देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है।  विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, हमारे देश की सेना पर हमें गर्व है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम जवानों के त्याग और बलिदान को नमन करते हैं। विधायक अभय सिंह  तिरंगा यात्रा से जनता की भावनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पूरा देश भारतीय सेवा के साथ खड़ा है।

 महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा, तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है। जनता का जोश यह बताता है कि अयोध्या सदैव देशभक्ति में अग्रणी रही है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा सदैव सेना और राष्ट्र की गरिमा के पक्ष में रही है। यह यात्रा हमारी भावनाओं का प्रतीक है। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा, युवा वर्ग और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि राष्ट्रवाद की भावना समाज के हर वर्ग में जीवंत है।

तिरंगा यात्रा ने पूराबाजार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और नागरिकों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। मौके पर गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, कपिल देव वर्मा, दिनेश मिश्रा, नंदकुमार सिंह, तिलक राम मौर्य, लक्ष्मी सिंह, उमा जायसवाल, प्रतिमा शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, राजेश पाठक, अरुण त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, सहित अन्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments