Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुबह 9 बजे तक फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हुआ 14.38 प्रतिशत मतदान

सुबह 9 बजे तक फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हुआ 14.38 प्रतिशत मतदान


अयोध्या। सुबह 9 बजे तक फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 14.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें रुदौली में 14.98 प्रतिशत, मिल्कीपुर में 14.31 प्रतिशत, बीकापुर विधानसभा में 12.5 प्रतिशत, अयोध्या विधानसभा में 12.94 प्रतिशत, दरियाबाद में 15.28 प्रतिशत रहा। सुबह से मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लम्बी कतार वोट डालने के लिए दिखाई दी।

मतदान करने के उपरांत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी

गर्मी का मौसम होने के कारण सुबह मतदान करने वालों में महिलाओं व बुजुर्गो की संख्या सबसे ज्यादा रही। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने मतदान किया।

मतदान करने के उपरांत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

सुबह से मतदान करके उसकी सेल्फी सोशल साइट पर लोग डालते हुए दिखाई दिए। आवागमन सामान्य है। अपने वाहनों, पैदल, ई रिक्शा के माध्यम से मतदान केन्द्र की ओर मतदाता जा रहे है।


मतदान करने के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह

मतदान करने के उपरांत पूर्व महापौर ऋषिकेष उपाध्याय

मतदान के दिन राजनैतिक चर्चाएं भी खूब होती दिखाई दी। चौराहों पर लोग मतदान के विषय में चर्चा करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments