Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी की बाइकें बरामद

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी की बाइकें बरामद


अम्बेडकर नगर । पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम रामलीला ड्यूटी के दौरान ग्राम रम्मनपुर चन्दनपारा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध युवक एक काली रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर चन्दैनी की ओर से अकबरपुर की ओर आ रहे हैं और वे वाहन चोर हैं। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने रावीवहाउद्दीनपुर मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका और उस पर सवार तीन युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम  मोनू पुत्र राजेश सोनी निवासी दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर हालपता  काशीराम कॉलोनी, याकूबपुर कटरिया, अकबरपुर, मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी मीरानपुर, अकबरपुर हालपता – काशीराम कॉलोनी, रतनपुर और राहुल मोदनवाल पुत्र श्यामसुंदर मोदनवाल निवासी शहजादपुर, अकबरपुर बताए। इनके कब्जे से मौके पर ही एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।

तीनों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने और भी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिन्हें उन्होंने बहाउद्दीनपुर मोड़ के पास झाड़ियों में छिपा कर रखा है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके से तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम, गिरोहबंदी और अन्य संगीन धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से मोनू के खिलाफ अकबरपुर, दोस्तपुर और अयोध्या में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद साहिल के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे और राहुल मोदनवाल के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें यूपी गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक इसहाक खान, नेहा सिद्धार्थ, राकेश खरवार, अजय त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, महेन्द्र सरोज, रामू सिंह यादव, कांस्टेबल अत्र यादव, मयंक यादव, मंगल यादव एवं रविकांत द्विवेदी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जनपद पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। पकड़े गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments