Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 15 घायल

लखनऊ हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 15 घायल


रुदौली, अयोध्या। अयोध्या – लखनऊ हाईवे पर रूदौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। मृतकों में एक चिकित्सक व एक महिला लैब टेक्नीशिएन शामिल हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में रुदौली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना क्षेत्र रूदौली के कुढ़ा सदात मोड़ पर सुबह करीब 5 बजे ट्रक को मोड़ते समय बरातियों से भरी ट्रैवलर ट्रक में आकर भिड़ गई। इसी बीच एक कार भी आकर भिड़ गई। घटना के बाद ट्रैवलर में सवार 15 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रुदौली लाया गया। हादसे में कार सवार डॉक्टर सहित दो युवतियों की मौत हो गई है। मृतक डॉ हुसैन पुत्र अली रजा निवासी बड़ी मस्जिद देवरिया के रहने वाले थे। मृत दो अन्य महिलाओं में रचना पुत्री धर्म वीर निवासी मिरवन मढ़हा उमरदा कन्नौज तथा उपासना सिंह पुत्री राकेश भादुरिया लोहा गंड कन्नौज की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार परिवार वालों को सूचना दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments