Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल


 सम्मनपुर, अंबेडकर नगर। दो बाईकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार शाम करीब आठबजे सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के पास हुआ।

     मसड़ा मोहनपुर के अमित व मोहरई के लकी एक बाइक पर सवार होकर सम्मनपुर की तरफ से रिश्तेदारी से वापस बरियावन की तरफ घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे वह सुल्तानगढ़ के पास पहुंचे थे कि बरियावन की तरफ से आ रहा बाइक सवार अलीमपुर माउख के प्रवेश कुमार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए हेलमेट किसी ने भी नहीं लगाया था। जिसके कारण दोनों बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से  प्रवेश कुमार बेहोश हो गया। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। हादसे के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार होने के चलते दोनों बाइक सवार अपने गंतव्य को जल्दी पहुंचने के चक्कर में काफी तेज बाइक दौड़ा रहे थे। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments