Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविज्ञान विषय के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञान विषय के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

अंबेडकर नगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में चल रहे  राजकीय,अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान विषय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  का समापन डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर किया  गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया । बताते चलें कि प्रतिभागियों ने कहा की कई वर्षों के पश्चात प्रशिक्षण हुआ और इस प्रकार का प्रशिक्षण होना चाहिए जिससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का प्रवाह होता रहे एवं नवाचारों की जानकारी होती है ।डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रशिक्षण के उद्देश्य का केंद्र हमारे विद्यालय का बच्चा है ।विद्या की सार्थकता तब है जब इसका संचरण हो ।सभी शिक्षक प्रशिक्षण के उपरांत नई ऊर्जा के साथ के विद्यालयों में जाकर शिक्षण कार्य करें और प्रशिक्षण के उद्देश्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। प्रशिक्षण प्रभारी वीना चौधरी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता  अब्दुल फैजान, मोहम्मद अफजल , राम सूरत , शुचि राय, राकेश कुमार वर्मा,  वीरेन्द्र कुमार वर्मा,श्याम बिहारी बिंद, नित्येश प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments