Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गांव में दहशत का माहौल

तीन चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गांव में दहशत का माहौल

जलालपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब तीन चचेरी बहनें रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। जानकारी के अनुसार तीनों किशोरियां दोपहर में घर से पशुओं के लिए चारा काटने निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

परिजन जब देर रात तक इंतजार के बाद भी उनका कोई पता नहीं लगा सके तो उन्होंने स्वयं खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गठित कर ली गई है, जो संभावित स्थानों पर जाकर किशोरियों की तलाश कर रही है। घटना से पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द लापता किशोरियों को खोज निकालना चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments