Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरायराशी में आयोजित भण्डारें में हजारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सरायराशी में आयोजित भण्डारें में हजारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सरायराशी में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और समिति के संरक्षक धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रचलन कर किया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संरक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जो देर रात तक चला रहा। इसमें जनप्रतिनिधि लोग भी पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद वितरण में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments