Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोहर्रम जलूस को लेकर शहर में लागू किया गया है यह यातायात...

मोहर्रम जलूस को लेकर शहर में लागू किया गया है यह यातायात डायवर्जन

अयोध्या। मोहर्रम जुलुस के अवसर पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात डायवर्जन के अनुसार रिकाबगंज चौराहा से चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। फतेहगंज चौराहा से चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। रीडगंज चौराहा से चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। मकबरा तिराहा से फतेहगंज की तरफ ई-रिक्शा, चार पहिया एंव तीन पहिया वाहनों को जीआईसी की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। नियावां चौराहा से गुदड़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। गुदड़ी चौराहा से उदया एंव चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। आंख अस्पताल तिराहा से उदया चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। बेनीगंज चौराहा से उदया चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। उदया चौराहा से गुदड़ी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। अयोध्या कैण्ट की तरफ से अयोध्या धाम को जाने वाले आटो/टैम्पो/ई-रिक्शा को नियांवां चौराहा से मछलीमण्डी होते हुए परिक्रमा मार्ग से उदया चौराहा होकर अयोध्या धाम जायेंगे। शान्ति चौक, रामनगर तिराहा, मकबरा की तरफ से चौक की तरफ से आने वाले जुलुस को निकलते समय उपरोक्त मार्गों पर वाहन को प्रतिबन्धित किये जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments